हाजीपुर, सितम्बर 11 -- वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन निलकंठ के तहत मद्य निषेध पटना और भगवानपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 72 किलो गांज और दो लग्जरी कार के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर थानान्तर्गत ओवर ब्रिज भगवानपुर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार तस्कर गिरफ्तार तस्कर बिट्टु कुमार पिता स्व.भुषण राय मौनीपुर,नंदी पटना राहुल यादव पिता उमेश प्रसाद यादव,जेठूली नंदी पटना, सूरज महतो पिता राजेश्वर महतो कमला नेहरुनगर,पटना,विपुल कुमार पिता सुखनंदन राय जेठली नंदी,पटना,योगेन्द्र पासवान पिता स्व.राजेन्द्र पासवान कमला नेहरुनगर,पटना निवास...