देहरादून, मार्च 10 -- रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेलपुर रोड पर चेकिंग के दौरान ग्राम खेलपुर निवासी अफजाल पुत्र छोटन को 18.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल रविंद्र राणा की टीम ने की। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...