देहरादून, फरवरी 25 -- भगवानपुर। पुलिस ने मंगलवार रात को गश्त के दौरान एक युवक को 4.12 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भगवानपुर-सिकरोड़ा संपर्क मार्ग के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वह खेतों की ओर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलफाम निवासी मखननपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार बताया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...