सीवान, मार्च 6 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली के दिन हुए विवाद में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर में इलाज किया गया। घायलों में सलेमपुर गांव के देवनारायण महतो, सकरी गांव के पुलिस मांझी, देवपति देवी और विनीता कुमारी, भगवानपुर गांव के कुमारी बाई, महमदा पंचायत के गजियापुर गांव के बिहारी कुमार, संकु कुमार और अंकु कुमार शामिल हैं। बड़कागांव में हुई चाकूबाजी में छट्ठू महतो घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...