सीवान, जून 27 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सीवान जिले में बेखौफ अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की देर शाम एनएच 227 ए पर योगिया बाबा स्थान के समीप अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि युवक के अपने ही दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सरेशाम हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

घटना का विवरण महायज्ञ घुमाने के बहाने ले गए, सुनसान जगह पर मारी गोली घायल युवक की पहचान कौड़िया सकरवाड़ी टोला निवासी रामबाबू तिवारी के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के पिता रामबाबू तिवारी ने बताया कि गुर...