रुडकी, अप्रैल 12 -- पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 250 लोगों के सत्यापन किए। साथ ही सत्यापन नहीं कराने पर 21 मकान स्वामियों के दस-दस हजार रुपये के चालान भी किए। रविवार सुबह भगवानपुर पुलिस ने कस्बे में किराये पर रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पुहाना समेत अन्य जगहों पर 250 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि 21 मकान स्वामियों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में सभी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनसे 2.10 लाख का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि सभी मकान स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि अगर किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...