सीवान, अप्रैल 12 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के महमदा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। एक पक्ष की ओर से फूल कुमारी देवी ने आवेदन देकर मनोज कुमार, वशिष्ठ यादव और मंटू यादव को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष से जगरनाथ यादव ने भी थाने में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें वीरेन्द्र शर्मा, प्रशुराम शर्मा, प्रशांत शर्मा समेत कुल छह लोगों को नामजद किया गया है।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है तथा दोषियों...