देहरादून, जून 29 -- भगवानपुर। ननहेड़ा अनंतपुर गांव स्थित एक फर्नीचर शोरूम में सोमवार को अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...