सीवान, मार्च 28 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था, उल्लास और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। इसे लेकर गांव से लेकर बाजार तक पूरा क्षेत्र राममय हो गया। दिनभर चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर, चोरौली, चौरासी, मिरजुमला, मोरा सहित विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...