मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। भगवानपुर स्थित सुभाष नगर वार्ड-1 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य के जेवर सहित नकदी की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित वीरेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ छोटन ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 4 जून की रात करीब एक बजे से चार बजे के बीच हुई। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने गोदरेज अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...