भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
रुडकी, जून 4 -- कस्बे में गागलहेड़ी चौक स्थित अंडरपास से लेकर रायपुर गांव तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले सात लोगों के चालान भी किए गए तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। गुरुवार दोपहर बाद तहसीलदार दयाराम और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जेसीबी और नगर पंचायत कर्मियों की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवा दिया। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण करने वाले सात लोगों के चालान करते हुए करीब 39 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों ने अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.