सीवान, अप्रैल 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर महाविद्यालय के परिसर में रविवार को अंबेडकर मंच के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता हीरालाल मांझी ने कहा कि बाबा साहेब दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे। उनके बताये पदचिह्नों पर चलकर हीं जीवन की समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।अरजाल आंदोलन के सूत्रधार सलीम रामपुरी ने कहा कि बाबा साहेब को किसी धर्म और जाति में सीमित करना बेईमानी होगी। यह भी पढ़ें- कचनार व चैनपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉo अम्बेडकर की जयंती वे सभी धर्म और समाज के पथ प्रदर्शक थे। कार्यक्रम में...