रुडकी, मार्च 5 -- नगर पंचायत इमलीखेड़ा में भगवानपुर बाईपास पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसे ठीक कराने के लिए गुहार लगा चुके है, लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...