सीवान, नवम्बर 7 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के 197 बूथों पर वोट डाले गए। वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बूथों पर सुबह से हीं वोट डालने के लिए वोटरों की लाइन देखी गई। वोट डालने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे देखी गईं। प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल भगवानपुर में सुबह से हीं लाइन लग गई। जैसे - जैसे दिन चढ़ता गया वोटरों की लाइन बढ़ती गई। प्रखंड परिसर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र में बने मतदान केन्द्र संख्या 300 एवं 301 को मॉडल बूथ बनाया गया था। इस बूथ के पास टेंट लगाकर गेट को बैलून से सजाकर आकर्षक बनाया गया था। वहीं प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल भगवानपुर में बने मतदान केन्द्र 367 को पिंक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर पीठासीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.