भभुआ, मार्च 17 -- देसी-विदेशी शराब व वाहन के साथ तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में किया पेश, तीनों भेजे गए जेल (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवादाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की रात कसेर और उमापुर गांव में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब व वाहन के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कसेर गांव के सोमरू राम के 24 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार तथा मुन्ना सिंह के पुत्र सोनल सिंह को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह टीवीएस बाइक से शराब लेकर आपूर्ति करने जा रहे थे। उन्होंने बतायाकि उमापुर गांव के रामसकल राम के पुत्र कमला राम को देसी व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ मद्य निषेध अ...