मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बेखौफ झपटमारों का आतंक लगातार पुलिस गश्त की पोल खोल रहा है। रविवार की दोपहर अतिव्यस्त भगवानपुर चौक के पास बाइक सवार दो झपटमारों ने एक महिला के गले से तीन लाख से अधिक मूल्य के गहने झपट लिए। करजा थाना क्षेत्र के परतापपुर गांव की पीड़िता सानती देवी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर से अपने पुत्र के साथ किताब खरीदने के लिए गई थी। दोपहर करीब दो बजे लौटने के दौरान भगवानपुर चौक के पास ग्लैमर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से ढोलना और सोने के अन्य गहने झपटकर भाग निकले। उसने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बाइक तेज कर बदमाश भाग निकले। वहीं सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बा...