सीवान, जनवरी 27 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एक लाल ने पटना हाई कोर्ट का जज बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यह होनहार लाल प्रखंड क्षेत्र के महना गांव के रहने वाले पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अंशुल राज हैं। उनके पिता योगेश चन्द्र वर्मा भी पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। देश के राष्ट्रपति ने उन्हें पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस आशय से संबंधित पत्र 23 जनवरी को जारी किया गया है। एडवोकेट अंशुल राज के पटना हाई कोर्ट का जज बनने पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह संभवतः पहला सुअवसर है जब भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र का कोई लाल हाई कोर्ट का न्यायाधीश बना है। उनके पिता पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट योगेश चन्द्र वर्मा ने बताया कि अंशुल बचपन से हीं पढ़ने में काफी होनहार रहे हैं। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.