हाजीपुर, मार्च 20 -- भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी झूलन पांडे के पुत्र अमित पांडे की मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मृत युवक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया। घटना गुरुवार की रात की है। अमित के मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृत युवक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया की मृत अमित ने करीब पांच वर्ष पूर्व लव मैरेज शादी किया था। शादी के कुछ महीने बाद अमित अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहने लगा था। अमित के छोटे- छोटे दो पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि अमित गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से सिलेंडर लेकर मुजफ्फरपुर गया था। देर शाम फोन करने पर अमित का मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। इसी बीच करीब नौ बजे रात में पुलिस ने फोन किया कि अमित की मौत हो गई है।...