रुडकी, अप्रैल 28 -- भगवानपुर, संवाददाता। कस्बे के मुख्य चौराहे और आसपास के इलाकों में मंगलवार को वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते रोजाना जाम लग गया। इससे घाड़ क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकरौड़ा तिराहे के समीप वाहन चालक टेढ़े-मेढ़े और रॉन्ग साइड से वाहन चलाते हैं, जिससे अक्सर वाहन फंस जाते हैं और लंबा जाम लग जाता है। यही हाल कस्बे के सर्विस मार्ग का भी है, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...