सीवान, मई 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र पिपरा में निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के पास सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रखंड मुख्यालय के साइकिल व्यवसायी सूर्यदेव प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे हीं छपरा से घर लाया गया दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ चीख - पुकार सुनाई देने लगी। मृतक की मां प्रभावती देवी, पत्नी कुमारी माया शास्त्री व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। दोनों बार - बार बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उन्हें सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटी थी। दरवाजे पर जुटे लोग उनके पिता सूर्यदेव प्रसाद को सांत्वना देने में जुटे थे। यह भी पढ़ें- विधायक, एसडीओ, बीडीओ, प्रमुख ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना अनिल कुमार...