रुडकी, अप्रैल 4 -- भगवानपुर कस्बे में शनिवार को कई घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर के मेन बाजार, सर्विस मार्ग और इमलीखेड़ा मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते जाम लग गया। इसके अलावा कुछ वाहन चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन चलाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन लग रहे जाम से परेशान लोगों ने नाराजगी भी जताई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील तिराहे से लेकर खानपुर चौक तक यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने वाहनों को एक लाइन में चलवाकर जाम खुलवाया और यातायात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.