रुडकी, दिसम्बर 15 -- भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र आज भी ट्रांसपोर्ट नगर की बुनियादी सुविधा से वंचित है। ट्रांसपोर्ट नगर न होने के कारण भारी वाहन हाईवे और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे खासकर रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसको लेकर भगवानपुर औद्योगिक एसोसिएशन व ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस ट्रांसपोर्ट कई बार उच्च अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 416 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनमें लगभग एक से डेढ़ लाख श्रमिक कार्यरत हैं। प्रतिदिन लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बड़ी संख्या में ट्रक व अन्य वाहन यहां आते हैं। ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था न होने से वाहन हाईवे पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम और दुर्घटन...