वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। भगवानपुर में 33 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र का गुरुवार को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उपकेंद्र के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे 132 केवीए भेलूपुर स्टेशन से जोड़ा जाएगा। अभियंताओं ने बताया कि मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत इस उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इससे छह फीडर निकलेंगे। इसके बनने से नगवां और डाफी उपकेंद्र का भार कम होगा और छह हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसके अंतर्गत छित्तूपुर, भगवानपुर, वैष्णोनगर, तारानगर, रत्नाकर विहार, पटेलनगर, शिवराजनगर, शिवाजीनगर, मारुतिनगर, सरस्वतीनगर, सत्यमनगर, हरिओमनगर, बालाजीनगर, कृष्णानगर समेत कई इलाके जुड़ेंगे। शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अभियंता (जोन प्रथम) राकेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल प्रथम) अनूप मिश्र, अधिशासी अभियं...