बेगुसराय, अगस्त 17 -- भगवानपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर भीठ गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे छापेमारी कर 120 लीटर देसी शराब सहित शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। छापेमारी के दौरान करीब 1365 लीटर देसी शराब की कच्ची सामग्री को नष्ट किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, एएसआई अजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इस मामले में पुलिस थाने में उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर फरार आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...