मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। श्री शिव मंदिर दीन दयाल नगर में चल रही एक वर्षीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे सोपान में कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा हमें दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जो हमें दूसरों से अपने लिए स्वीकार न हो। उन्होंने कहा हमारी तर्क की इच्छा भी कभी किसी को दबाने के लिए नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा भगवत प्रेम सदैव प्रभु प्राप्ति एवं मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करता है। व्यवस्था में सुधा शर्मा, हरि ओम शर्मा, कनिका शर्मा, आर्यन शर्मा, चंचल शर्मा, देवी दासी, सुधा चौहान, सपना सिरोही, कृष्ण गुप्ता,आमोद वर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...