आगरा, अप्रैल 19 -- बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां भागवत गीता पर कहा कि, भगवत गीता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने अनादि काल से मानव जीवन को सत्य, कर्तव्य, आत्मसंयम और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को यहां संकट मोचन धाम सैलई के 30 वें वार्षिक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भगवत गीता पर संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने कहा कि, गीता ग्रंथ एकात्मकता का दिव्य संदेश जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करता है, तथा मानव को कर्तव्यनिष्ठ, धैर्यवान और आत्मबल से संपन्न बनने की प्रेरणा देता है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि, गीता कर्म का मर्म बताते हुए चलने का संदेश देती है, हमें प्रेरित करती है चलते रहो, चलते रहो फल की चिंता मत करो। मंच प...