मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- सरैया। अंबारा पंचायत के रघुनाथपुर गांव स्थित भगवती स्थान मंदिर परिसर में बुधवार को मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. रहमतुल्ला राइन मुन्ना, पंसस रेखा देवी, राजेश शुक्ला, सुबोध कुमार, प्रभात शुक्ला, अभिषेक कुमार, मनोहर कुमार, सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...