हल्द्वानी, जून 10 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। दुगड्डा पौड़ी में आयोजित ऑल इंडिया उत्तराखंड ओपन चैंपियनशिप में भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब चकलुआ की बालिका टीम ने प्रथम स्थान हांसिल किया। जबकि बालक वर्ग की टीम उपविजेता रही।प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 18 और बालिका वर्ग में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हीना बिष्ट व हेमन्त कुमार को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला। क्लब के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र, कोच मनमोहन बसेङा, राजेश बिष्ट, निलेश कुमटिया ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। लता बिष्ट, ज्योति चुफाल, गुड्डू चौहान, अमित सैनी, सिद्धार्थ कुमटिया, पंकज नेगी, पूरन मेहरा, मोहन सिंह कोरंगा, वालीबॉल कोच मनोहर सिंह चुफाल, अजय सैनी, सुमित कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...