वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीविद्या साधना पीठ, नगवा में चल रहे 21 दिवसीय मां ललिता महात्रिपुरसुंदरी कोटि अर्चन के 20वें दिन तक मां ललिता की एक करोड़ मंत्रों से आराधना हुई। श्रीविद्या के आचार्य श्रीदत्तात्रेयानंदनाथ (पं.सीताराम कविराज) के आविर्भाव शताब्दी महोत्सव पर आयोजित अनुष्ठान में गुरुवार को छह लाख मंत्रों से मां का अर्चन हुआ। पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशनंदनाथ के सानिध्य में देशभर से आए शताधिक दीक्षित साधकों ने मां ललिता का एक करोड़ अर्चन सत्रयाग रजत पुष्पों (चांदी के पुष्प), मोती, लौंग, इलाइची, द्राक्षा, कुमकुम, विभिन्न द्रव्य, केसरयुक्त अक्षत, श्वेत तिल, मोदक, गुलाब एवं कमल पुष्पों से किया गया। इस अवसर हुए प्रवचन में स्वामी प्रकाशनंदनाथ ने कहा कि श्रीविद्या का यह अनुष्ठान अत्यंत दुर्लभ है। स्वामी करपात्री महाराज द्व...