भगवती मंदिर कोनरा में श्रीशतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण 22 को
हजारीबाग, अप्रैल 20 -- बरही प्रतिनिधि। कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण 22 अप्रैल को होगा। महायज्ञ की तैयारी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्रा महाराज ने भगवती मंदिर पहुंचकर यज्ञशाला के निर्माण कार्य और ध्वजारोहण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ कथाव्यास शेखर सुमन शास्त्री महाराज भी मौजूद थे। तैयारियों को लेकर उन्होंने महायज्ञ समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद आगामी 7 मई से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 15 मई को होगी। 14 मई को देव प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर संरक्षक सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, विनोद विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.