लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वार्षिकोत्‍सव का कार्यक्रम शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्‍न हो गया। मंदिर परिसर से अपराह्न तीन बजे विसर्जन जुलूस निकाली गयी। विसर्जन जुलूस मंदिर से निकल कर मुख्‍य पथ होते हुए भारतीय स्‍टेट बैक के सामने बड़ा तालाब पहुंची। यहां आरती के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का उदघाटन श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के मुख्‍य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के द्वारा माता का ज्‍योति प्रज्‍जवलित कर किया गया।जागरूण का प्रारंभ समिति के सचिव आशीष टैगोर ने भजन से किया। इसके बाद नव दुर्गा जागरण मंडली, रांची के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्...