दुमका, मार्च 22 -- दुमका। जय माता दी सेवा समिति की ओर से शनिवार की रात दुमका शहर के यज्ञ मैदान में आयोजित विशाल भगवती जागरण कार्यक्रम में देर रात तक भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नारियल एवं चुनरी चढ़ाया। भगवती जागरण से पहले धर्मस्थान काली मंदिर से माता का भव्य ज्योत निकाली गई। धर्मस्थान से माता रानी के विहंगम ज्योत को गाजे-बाजे के साथ जागरण स्थल के लिए निकाली गई। दिव्य ज्योत जागरण स्थल जैसे ही पहुंचा माता के ज्योत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के ज्योत को समिति के सदस्यों के साथ पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने भी माता के दरबार में हाजरी लगाई। यज्ञ मैदान में कलाकार रूपा सिंह ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद माता रानी को समर्पित ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.