गोपालगंज, मार्च 25 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के लोहटी गांव में चल रहे श्रीदेवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह देवी भागवत कथा के पांचवे दिन मंगलवार की रात कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया जी महाराज ने कहा कि भगवती की उपासना से भक्त सिद्धि को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में दो महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने ग्रामीण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने जीवन को सफल बनाकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के विवाह में ऐसे वर का चयन होना चाहिए जो देवी का भक्त हो, जिससे वह स्त्री का सम्मान करना सीखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...