समस्तीपुर, जनवरी 28 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर चौक के निकट भगवतपुर - सरायरंजन सड़क पर तीन दिन से पीपल का पेड़ गिरा हुआ है। सड़क पर पेड़ गिरने से तीन दिन से यातायात बाधित है। दुकानदार विकास कुमार, संजीत कुमार ने बताया की यह पीपल का पेड़ 23 जनवरी को गिरा था। पेड़ गिरने से हमलोगों की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। पेड़ हटाने के लिये वन विभाग को कहा गया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की यह पेड़ हमारे अधीन नहीं है। यह पेड़ सीओ के अधीन है। सीओ एवं वन विभाग के चक्कर में यह पेड़ तीन दिन से नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क पर पेड़ गिरा रहने से तीन दिन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...