चंडीगढ़, फरवरी 23 -- भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के 40 लाख परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मान ने सोमवार (23 फरवरी) को 'मेरी रसोई' नाम की एक नई योजना की घोषणा की है। चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकार वार्ता में इसका ऐलान किया। मान ने कहा कि इस योजना के जरिए 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कीम के तहत तीन माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। फूड किट में 2 किलो प्रति माह-छोले की दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि इस स्कीम के साथ-साथ पुरानी गेहूं वितरण की योजना भी जारी रहेगी। नीले कार्ड धारकों को इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखत...