चंडीगढ़, मार्च 6 -- पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मान सरकार ने बिजली दरों में रिकॉर्ड कटौती की है। नए टैरिफ आदेश के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कीमतों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक कमी की गई है। नई दरों में कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने बताया कि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है, जबकि इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। राज्य में ईवी व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को पांच रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है, जो देश में सबसे कम है। इससे राज्य में ईवी इंफ्रास्ट...