नई दिल्ली।, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों पर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। NHRC ने मामले की जांच कर 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रंजीत सिंह ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने 5 करोड़ रुपये की रिश्वत के बदले रेप के एक मामले को दबाने या उसे रफा-दफा करने का प्रयास किया। आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ...