कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील अंतर्गत छिबरामऊ-सौरिख रोड से भगवंतपुर गांव जाने वाली सड़क पर गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में राधेश्याम के मकान से अजय पाल के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई और नालियों का निर्माण पूरी तरह से छोड़ दिया गया। इस कारण बारिश या अन्य जल स्रोतों से आने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की तथा नालियां बनवाने की मांग की, लेकिन...