उन्नाव, दिसम्बर 14 -- बारा सगवर। बीघापुर तहसील क्षेत्र के अहिरौरा में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बजरंग इलेवन भगवंतखेड़ा और सवाइन टीम के बीच हुआ। बजरंग इलेवन भगवंतखेड़ा ने सवाइन को 69 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मनीष को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में पिंकू सिंह और नीरज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान रिंकू सिंह, धर्मेंद्र सोनी, अमर यादव, विकास सिंह, आदी सिंह, उत्तम सिंह, हिमांशु सिंह, शिवांग सिंह, ऋषि सिंह, यश प्रताप, सुमित द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...