नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियों को हमेशा के लिए खाली करने का एक भावनात्मक निर्णय लिया है। यह निर्णय उन समर्थकों की याद में लिया गया है जो आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद 4 जून को जश्न के दौरान मची भगदड़ में मारे गए थे। यह भी पढ़ें- IPL में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में अभिषेक शर्मा नहीं RCB ने यह फैसला KSCA के साथ मिलकर लिया है। फैसले के अनुसार, स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को आम दर्शकों के लिए हटा दिया गया है। अब इन सीटों पर कभी कोई नहीं बैठेगा और ये 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी। फिर चाहे वे आईपीएल के मैच हों, या घरेलू टू्र्नामेंट या फिर इंटरनेशनल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.