हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। हाथरस भगदड़ मामले में गुरुवार को न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह की गवाही दर्ज की गई। यह मामला 2 जुलाई 2024 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ से संबंधित है, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह वर्तमान में कोतवाली हाथरस जंक्शन में तैनात हैं। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर के मुताबिक जिरह के दौरान उनसे सवाल पूछे गये। अधिवक्ता पुंडीर ने बताया कि सत्संग वाले दिन काफी उमस और गर्मी थी, जो हादसे की एक मुख्य वजह रही। यह कोई साजिश नहीं थी बल्कि एक हादसा था। इस मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को निर्धारित की गई है। यह घटना 2 जुलाई 2024 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में 'भोले बाबा' के सत्संग के समापन के बाद हुई थी। सरकारी आंकड़ों के ...