कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एथलेटिक्स की प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विभाग के चार हाउसों के लगभग 127 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, 4गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले, शॉटपुट थ्रो एवं लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।विश्वविद्यालय के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर ओवरआल चैम्पियन का खिताब जीता। महाराणा प्रताप हाउस ने भी 10 पदक अर्जित किए लेकिन स्वर्ण में पिछड़ने के कारण उपविजेता रहा। वहीं, आजाद हाउस 7 पदकों के साथ तीसरे और शिवाजी हाउस 6 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रज्ञा कुशवाहा, सूरज यादव...