मेरठ, मार्च 13 -- भगत सिंह मार्केट में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह मार्केट का बताया जा रहा है, जहां दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और बीच सड़क पर ही मारपीट हो गई। गुरुवार शाम से सोशल मीडिया पर लगभग 58 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग आपस में लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं और सड़क पर अफरातफरी का माहौल है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि भगत सिंह मार्केट में सरकारी स्कूल के बाहर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में कुछ ही देर में बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.