हरिद्वार, अप्रैल 12 -- शहर के व्यस्त क्षेत्र भगत सिंह चौक पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार काफी जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार पास की एक दुकान पर मरम्मत के लिए लाई गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.