रांची, मार्च 23 -- रांची। झारखंड उलगुलान मोर्चा ने सोमवार को क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के अध्यक्ष रवि पीटर ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से उन्हें आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग की। मौके पर सत्यजीत गोईन, मोहन महतो, प्रदीप मुंडा, सीमांत सिन्हा, पंकज वर्मा, रिंकेश पासवान, आशीष, आशुतोष सहित अन्य ने क्रांतिकारियों के आदर्शों को प्रेरणा स्रोत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...