समस्तीपुर, मार्च 24 -- पूसा। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) से जुड़े युवाओं ने सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर युवा अधिकार मार्च निकाला। मार्च के दौरान युवा टीम शहीद-ए-आजम भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद, भगत तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा, भगत सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व को पाठ्यक्रम में शामिल करने से जुड़ा नारा लगा रहे थे। मौके पर जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा की भगत सिंह ने पूंजीवाद ओर साम्राज्यवाद को मानव जाति का बड़ा दुश्मन बताया। मौके पर गणेश कुमार, मनदीप, राजीव , सूरज , मणि कुमार, सुजीत, विकास , सत्यम, अंश , सुमित कुमार पाठक, दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार, आशीष कुमार, नीतीश यादव, सौरभ कुमार, राजीव कुमार, गोलू कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे। दलसिंहसराय में सीपीआई व एटक ने मार्च निकाल कर मनाया विरोध दिवस : दलसिं...