नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने और समानता, इंसाफ तथा जनकल्याण पर आधारित पंजाब बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह बात भगत सिंह के जन्मदिवस पर लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 'जश्न-ए-इंकलाब' कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में मान ने भगत सिंह की विरासत को सम्मान देने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और 'निशान-ए-इंकलाब प्लाजा' में 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पंजाब सरकार के दफ्तरों में भगत सिंह और बाबा साहिब अंबेडकर की तस्वीरें लगाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।विरासत परिसर का काम मान ने कहा कि खटकड़ कलां में 52 करोड़...