बोकारो, सितम्बर 28 -- भगत सिंह मेमोरियल कमिटी, मुर्गातल झारखंड-बंगाल सीमा की ओर से सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्मजयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता किसान नेता विश्वनाथ बनर्जी ने की, जबकि संचालन कमिटी सचिव जगन्नाथ रजवार ने किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके विचारों से युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि शहीदों के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन मौके पर हाबुलाल महतो, दिलीप ओझा, हरिपद महतो, मलय मुखर्जी, प्रदीप यादव सहित अन्य मौजूद थे...