मुंगेर, सितम्बर 29 -- धरहरा, एक संवाददाता। शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) और एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से छात्रों ने जुलूस निकाला। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के प्रखंड प्रभारी कामरेड कोमेश्वर रंजन के नेतृत्व में राजकीय बुनियादी विद्यालय घटवारी से निकला जुलूस बिरसा मुंडा चौक होते हुए न्यू पैसरा तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जुलूस के बाद विद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। पल्लवी कुमारी, साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, हीराज कुमार, मनीष कुमार और संजीव कुमार समेत अन्य छात्रों ने भगत सिंह के जीवन और विचारों पर अपने...