फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद। महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। सेट्रल एसेंबली में बम फेंकने के मामले में 23 मार्च 1931 को तीनों महान क्रांतिकारियों ने जेल में फांसी के फंदे को चूम लिया था। जटवारा जदीद में लोकतंत्र सेनानी चंद्रपाल वर्मा की उपस्थिति में हुयी गोष्ठी में क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अतुल राजपूत, चंद्रशेखर, गुड्डू पंडित, राधेश्याम, सुनील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...